Sunday, May 31, 2026

बिहार चुनाव की जीत में नीतीश कुमार की अहम भूमिका: रामदास आठवले

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहम रोल रहा है। आठवले का यह बयान उस वक्त आया है जब, मंगलवार को संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई।

इस बैठक में पीएम मोदी ने हिस्सा लिया। एनडीए के सांसदों ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद फूलों की माला से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम ने सभी को संदेश दिया है कि बिहार की ऐतिहासिक जीत के बाद अब बंगाल की बारी है।

बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि एनडीए को बिहार में बड़ी जीत मिली है। इसलिए बिहार के लोगों को धन्यवाद देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एनडीए की जीत में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

आठवले के मुताबिक कि पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ में कहा कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए को मजबूत किया। सभी को साथ में लेकर बहुत अच्छा काम किया है। बिहार की विजय में नीतीश कुमार की भूमिका अहम रही है। विपक्ष के लोग काम नहीं होने देते हैं, हम सभी लोग मिलकर काम करने वाले हैं। हमारी सरकार लोगों के लिए है। हम जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा करते हैं। एनडीए के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की समस्या को समझेंगे। पीएम मोदी ने यह मंत्र दिया है।

लोकसभा में एसआईआर को लेकर हो रही चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा हो रही है और मेरा मानना है कि यह चुनाव आयोग का मामला है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का विरोध करना ठीक नहीं है। अगर विपक्ष को लगता है कि वह कोई सुझाव दे सकता है तो उन्हें देना चाहिए।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने बीएलओ की सुरक्षा पर जारी किया नोटिस

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles