Tuesday, April 21, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: एनडीए के नेताओं ने जीत का किया दावा, कहा-पांचों सीटें हमारी, विपक्ष के पास नंबर नहीं

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान के दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं के बीच जीत के दावे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी रहा।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पांचों सीटों पर एनडीए जीत रही है। इसमें कोई शक नहीं है। कई राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इस बार इन सभी राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में भी एनडीए को मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि एनडीए बिहार की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने राजद के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब संख्या उनके पक्ष में नहीं है तो वे पांचों सीटें कैसे जीतने की बात कर रहे हैं।

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने भी एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनके सभी विधायकों ने मतदान कर दिया है और जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है। उनके अनुसार एनडीए के सभी पांच उम्मीदवार विजयी होंगे, क्योंकि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या है।

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि शाम तक साफ हो जाएगा कि जीत किसकी होगी और विधायक अपनी समझ से मतदान करते हैं, किसी पर कोई दबाव नहीं होता।

भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने बताया कि वे पहली बार मतदान कर रही हैं और इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से विधायकों की बैठकें हो रही थीं ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न हो और एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके। उन्होंने विधानसभा परिसर में मतदान को लेकर उत्साह का माहौल होने की बात भी कही।

भाजपा विधायक विनय बिहारी, गायत्री देवी और जदयू विधायक श्याम रजक ने भी एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। वहीं बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम एनडीए के पक्ष में आएंगे।

यह भी पढ़े: स्कूलों में छात्राओं के लिए टॉयलेट की कमी एक गंभीर और शर्मनाक समस्याः रंजीत रंजन

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles