Tuesday, June 2, 2026

बिहार : अगले दो से चार दिनों में लोगों को मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर है। हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में भीषण गर्मी से राजधानी और बिहारवासियों को जल्द राहत मिलने की बात कही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पटना के मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि जैसा कि पूर्वानुमान भी था कि 15 जून तक अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इसके तहत राज्य के अधिकांश जगहों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। इसका कारण वातावरण में आर्द्रता की मात्रा में वृद्धि है।

उन्होंने कहा कि तापमान कम होने के बाद भी ‘एक्चुअल फील टेम्परेचर’ ज्यादा महसूस हो रहा है। उन्होंने अगले पूर्वानुमान को लेकर कहा कि अगले दो से चार दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। दिन और रात में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो से तीन दिन के बाद और भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से पांच दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के बिहार पहुंचने की उम्मीद है। तीन दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिकांश हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। मानसून के आने के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

इसी बीच प्री-मानसूनी बारिश के तहत किशनगंज के पोठिया में सर्वाधिक वर्षा 126.6 मिलीमीटर दर्ज की गई। रविवार को पटना के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म स्थान रहा।

बता दें कि हालिया दिनों में बिहार समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में हीटवेव का कहर देखने के लिए मिला है, जिससे दिन और रात के अधिकतम तापमान में तेज वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े: कोविड 19: एक दिन में संक्रमण से देश में 9 मौतें, महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने जान गंवाई

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles