Monday, April 29, 2024

योगी ने दिए लखनऊ के होटल में आग की घटना की जांच के आदेश

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया। उन्होंने लखनऊ के संभागीय आयुक्त और पुलिस आयुक्त से जांच करने को कहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, घायलों का उचित और मुफ्त इलाज किया जाएगा।

राजधानी के हजरतगंज इलाके के लेवाना होटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया कि, 20 से अधिक लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, भाजपा का बहिष्कार

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles