Monday, May 20, 2024

बिहार : पश्चिमी चंपारण में विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है।

रामनगर रेंज के एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने कहा, “35 वर्षीय पीड़िता शनिवार को खेत में खेती करने गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी। पड़ोसियों के साथ उसके बच्चे गांव में उसकी तलाश करने लगे। उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की। रविवार की सुबह, उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था।”

राम ने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या का मामला लग रहा है। उसकी गर्दन पर एक निशान दिखाई दे रहा था।”

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

राम ने कहा, “हमने इस सिलसिले में हीरामन राम और मोहम्मद कलीमुद्दीन नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मृतका के देवर ने की थी।”

मृतका का पति मजदूर है जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles