Sunday, May 5, 2024

बिहार में चोरों ने वृद्ध महिला की गला रेतकर कर दी हत्या

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के नालंदा जिले के वेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना भगवानपुर गांव की है, जहां एक 83 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान फूल कुमारी देवी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे। दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आ गई थी। घर में वे अकेले रहती थी।

इसी का फायदा अज्ञात चोरों ने उठाते हुए चोरी के नियत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की। अरविंद कुमार मंत्री श्रवण कुमार के काफी करीबी बताए जाते है। घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार भी पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़े: खड़गे व प्रियंका आज तेलंगाना में चार रैलियों को करेंगे संबोधित

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles