Sunday, May 19, 2024

कांग्रेस में घमासान: पंजाब कलह खत्म करने को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे सिद्धू और रावत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पंजाब में कांग्रेस में अंदरूनी कलह बढ़ने के बीच राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिेकेटर नवजोत सिद्धू सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं। साथ ही कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश रावत भी मुलाकात के लिए पहुंच गए हैं।

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने की सुगबुगाहट के बीच राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो गई हैं।

पंजाब कांग्रेस को लेकर लगातार विभिन्न तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं। इनमें एक कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। हालांकि गुरुवार को भी इस मसले पर हरीश रावत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

हरीश रावत ने मीडिया में सिद्धू के अध्यक्ष बनने पर सफाई दी थी कि, ये नहीं कहा कि सिद्धू को अध्यक्ष बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े: बिहार : पश्चिम चंपारण में संदिग्ध स्थिति में 8 की मौत, जहरीली शराब पीने से मरने की आशंका

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles