Friday, May 10, 2024

बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, गांधी मैदान में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने झंडोतोलन किया। झंडोतोलन के बाद राज्यपाल लोगों को संबोधित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य और देश के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर भी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया और कहा कि उनकी कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सपूतों को भी स्मरण करने का यह दिवस है। यह हमारे लोकतंत्र के जश्न के मनाने और हमारे संविधान में शामिल विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों एवं भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी अनेकता में एकता की अभिव्यक्ति का संकल्प है। हम सबको अपनी आजादी, एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने का आज संकल्प लेना है। राज्य में आपसी भाईचारा, शान्ति एवं सद्भाव बनाये रखना है। शान्ति और स‌द्भाव में ही समृद्धि और प्रगति है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावे पूरे बिहार में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के समाचार मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े: बिहार : पटना में खड़े ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, पांच की मौत

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles