Saturday, May 4, 2024

पटना : भाजपा के विधानसभा मार्च पर पुलिस का लाठी चार्ज, कई नेता घायल

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुरुवार को विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी, जिससे कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। कई के सिर फट गए तो कई की हड्डियां टूट गई।

दरअसल, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास एकत्रित होकर विधानसभा मार्च के लिए रवाना हुए। जैसे ही मार्च में शामिल लोग जेपी. गोलंबर के आगे बढ़े, पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

जब मार्च डाकबंगला चौराहे पर पहुंचा तो रोकने की कोशिश की गई। वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद पहले से तैनात सैकड़ों पुलिस के जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इस दौरान डाक बंगला पर भगदड़ की स्थिति बन गई। डाक बंगला के पास प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग के पास भाजपा के कई कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठ गए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र की हत्या की गई है। हमलोग शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, फिर लाठीचार्ज क्यों किया गया?
उन्होंने कहा कि कई एमपी, एमएलए को पीटा गया। हम लोग कोई उग्र प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।

इधर, विधायक नितिन नवीन ने कहा कि सरकार जो कर ले, हम लोग डरने वाले नहीं है। महिला कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि यह मार्च भ्रष्टाचार, 10 लाख नौकरी देने के वादे और शिक्षकों के मुद्दे पर किया गया था।

यह भी पढ़े: दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, सिंघू बॉर्डर पर अंतरराज्यीय बसें रोकी गईं

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles