Thursday, May 9, 2024

बिहार में एनडीए की सरकार बनी, नीतीश ने ली नौवीं बार सीएम पद की शपथ

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है।

राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश के मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही एनडीए की सरकार बिहार में एक बार फिर सत्तारूढ़ हो गई।

नीतीश के शपथ लेते ही जय श्री राम के नारों से राजभवन गूंज गया।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी उपस्थित रहे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद महागठबंधन की सरकार भंग हो गई थी।

इसके बाद नीतीश ने फिर राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए भाजपा और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा।

यह भी पढ़े: ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद काशी में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles