Saturday, April 27, 2024

मुजफ्फरपुर में मटन व्यवसाई की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक मटन व्यवसाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह महराजी पोखर निवासी अफरोज खत्री रोजाना की भांति रामबाग स्थित अपने मटन की दुकान पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बाईक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर हंगामा किया।

मुजफ्फरपुर (नगर) सहायक पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि एक मटन कारोबारी को बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े: देश भगवद गीता, कुरान, बाइबिल के अनुसार नहीं, संविधान से चल रहा है: प्रियांक खडगे

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles