Monday, May 20, 2024

बिहार: गया जिले में पंचायत चुनाव के पहले शराब पार्टी करते मुखिया गिरफ्तार

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार में पंचायत चुनाव के नजदीक आने के बाद शराब की तस्करी के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। पुलिस हालांकि लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच, गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से भी ऐसा एक मामला सामने आया है जहां शराब की पार्टी करते हुए एक निवर्तमान मुखिया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फतेहपुर के थाना प्रभारी मनोज राम ने सोमवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी करियादपुर गांव में एक शराब की पार्टी चल रही है। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर रविवार को छापेमारी कर निवर्तमान मुखिया सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान जगन्नाथपुर पंचायत के निर्वतमान मुखिया धर्मेंद्र कुमार, धर्मजीत कुमार सिंह, दिलीप सिंह, अरविंद सिंह और अमरीक सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की ब्रेथ एनेलाइजर और मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि भी हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फतेहपुर थाना कांड संख्या 316/2021 के तहत बिहार मद्य निषेध संशोधित अधिनियम 2018 के तहत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। 11 चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में पहले चरण के तहत 24 सितंबर को मत डाले जाएंगे।

यह भी पढ़े: PM मोदी ने ट्वीट कर के ,पंजाब के नए मुख्यमंत्री चन्नी को दी बधाई

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles