Friday, April 26, 2024

विपक्षी गोलबंदी: इनेलो की रैली में शामिल होंगे पवार, उद्धव, नीतीश सहित कई विपक्षी दलों के नेता

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। हरियाणा के फतेहाबाद में 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की एम. के. कनिमोझी समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल होंगे।

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के फारूक अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीरेंद्र सिंह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक देवी लाल की जयंती पर आयोजित की जा रही रैली में शामिल होने को राजी हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा के सदस्य एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल भी रैली में शामिल होंगे।

त्यागी ने कहा, ‘‘ यह एक ऐतिहासिक बैठक होगी, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों की एकजुटता प्रदर्शित करेगी।’’

इनेलो के नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य बड़े क्षेत्रीय नेताओं को जनसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

यह भी पढ़े: एनआईए का छापा: मध्य प्रदेश में पीएफआई के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles