Sunday, May 31, 2026

देश में जहां-जहां होंगे चुनाव, वहां भाजपा ही आएगी: रामकृपाल यादव

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा भाजपा पर दिए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केरल में भी भाजपा आएगी। बंगाल, केरल और तमिलनाडु समेत देश में जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां भाजपा आएगी, इसमें किसी को कई शक नहीं होना चाहिए।

रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि विकास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने देश को पीछे धकेला है, इसलिए अब जनता उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

बिहार में बे-मौसम बारिश और तेज आंधी से कई जिलों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी। उन्होंने बताया कि आठ जिलों में भारी नुकसान की सूचना मिली है और विधायकों ने भी उन्हें फोन कर स्थिति से अवगत कराया है। अधिकारियों को तत्काल नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट मिलते ही आपदा प्रबंधन की राशि कृषि विभाग के माध्यम से किसानों तक पहुंचाई जाएगी और डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में पैसा भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में करीब 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को दी जा चुकी है। पहले भी फसल नुकसान की भरपाई इसी प्रक्रिया से की गई है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाल में किसानों के साथ खड़ी है।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने केरल के मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केरल के मुख्यमंत्री आजकल भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा आ रही है। केरल में भारतीय जनता पार्टी सत्ता संभालने के लिए आ रही है।

केरल विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बढ़ते ग्राफ और कुछ समय पहले मेयर का चुनाव जीतने से कांग्रेस और वामदल में डर पैदा हो गया है। लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि भाजपा की सरकार बनानी है।

यह भी पढ़े: खादी को प्रमोट कर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं गायिका राजाकुमारी, शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर भी

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles