Saturday, February 7, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। मकर संक्रांति का पावन पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के नेताओं ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भगवान सूर्य के उत्तरायण होने एवं नई फसलों के स्वागत के महापर्व मकर संक्रांति और माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं। ये सभी पर्व हमारी विविधता और प्रकृति से गहरे प्रेम के प्रतीक हैं जो हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक परंपराओं को और समृद्ध बनाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये त्यौहार समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जैसे ही भारत अपनी जीवंत फसल परंपराओं का जश्न मनाने के लिए एक साथ आता है, उम्मीद है कि हवा कृतज्ञता, खुशी और एकजुटता से भर जाएगी। हम सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के त्योहार सभी के लिए असीम खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और स्थायी समृद्धि लाएं।”

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मकर संक्रांति के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर आप सभी के जीवन में एक नई ऊर्जा, नई उमंग एवं नई शुरुआत लाए।”

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आप समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की मंगलमय शुभकामनाएं। ​यह पावन पर्व हमारी गौरवशाली संस्कृति और ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई’ के मूल्यों का जीवंत प्रमाण है। मेरी कामना है कि सकारात्मकता और सामाजिक सद्भाव का यह संदेश हम सभी को एकजुट करे और हम मिलकर एक सशक्त एवं सेवाभावी समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ॐ ऐही सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पये मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।मकर संक्रांति के पावन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हमारी प्राचीन भारतीय सनातन परंपरा में आज के दिन स्नान, दान एवं सूर्योपासना का विशेष महत्व है। इस पावन अवसर पर भगवान सूर्यनारायण धनु से मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण होते हैं, जिससे ऋतु परिवर्तन का शुभारंभ होता है तथा नव ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। भगवान सूर्य की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता निरंतर बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं।”

यह भी पढ़े: एनसीआर में शीतलहर का कहर, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना, प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles