Sunday, May 31, 2026

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री को ईरान पर इजरायल के हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा करने में पूरा एक महीना लग गया।

महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कितना निराशाजनक है कि हमारे मुख्यमंत्री, जो भारत के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य के इकलौते मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं, को इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करने में पूरे एक महीने का समय लग गया। यहां तक कि पंजाब विधानसभा ने भी तेजी दिखाते हुए सबसे पहले एक प्रस्ताव पारित कर ईरान के साथ अपनी एकजुटता जताई। फिर भी जम्मू-कश्मीर सरकार ने ऐसी कोई जल्दी या सच्ची चिंता नहीं दिखाई, बल्कि एक स्पष्ट और सिद्धांत-आधारित रुख के बजाय अपनी प्रतिक्रियाएं सिर्फ बयानबाजी और भाषणों तक ही सीमित रखीं।”

इससे पहले, शुक्रवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में ईरान संघर्ष पर बात करते हुए शांति और तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ईरान पर एक नाजायज और गैर-कानूनी युद्ध थोपा गया। मुझे नहीं लगता कि कोई इसके हक में बोलेगा।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जिस तरह इंसानियत का कत्ल करके बेहरमी से ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके कई साथी और रिश्तेदारों को शहीद किया गया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम होगी। अफसोस की बात यह है कि संघर्ष वहीं रुका नहीं। स्कूल में पढ़ते हुए मासूम बच्चों को जिस तरह बेहरमी से मारा गया, शायद ही इतिहास में इस तरह की कोई घटना हुई होगी।”

उन्होंने कहा कि इस युद्ध का मकसद क्या है, यह अभी तक समझ नहीं आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की बात सुनें तो उन्हें खुद एहसास नहीं है कि ईरान के ऊपर यह जंग क्यों थोपी गई।”

गौरतलब है कि इजरायली हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में लगातार विरोध देखा गया है। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किए गए।

यह भी पढ़े: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का दावा-असम में भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles