Monday, April 20, 2026

प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंची महिलाओं में उत्साह, बोलीं-पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन चुनावी रैलियों के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री बीरभूम के सूरी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली स्थल पर सुबह से ही भाजपा समर्थक पहुंचने लगे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को देखने के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। जनसभा में महिलाएं बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। महिलाओं के हाथों में प्रधानमंत्री की तस्वीर और कई स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। एक युवती प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची।

पीएम मोदी और उनकी मां की तस्वीर लेकर पहुंची युवती ने कहा, “प्रधानमंत्री को उनकी मां प्यारी हैं, इसलिए उनकी तस्वीर लेकर आई हूं। पश्चिम बंगाल में विकास हो, इसलिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए।”

भाजपा कार्यकर्ता रागिनी मुखर्जी ने कहा, “बीरभूम में प्रधानमंत्री पहली बार आ रहे हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। मैं चाहूंगी कि इस बार भाजपा पश्चिम बंगाल में जीते। यहां पर महिलाएं असुरक्षित हैं। रात 8 बजे के बाद घर से निकलने में डर लगता है। हमें उम्मीद है कि भाजपा सरकार बनने के बाद मुंबई और दिल्ली की तरह रात में 9 बजे के बाद घर से निकल सकेंगी।”

भाजपा कार्यकर्ता आरती मिश्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए गर्व हैं। पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी चाहिए, नहीं तो बेटियां नहीं बचेंगी। पश्चिम बंगाल में परिवर्तन चाहिए।”

भाजपा कार्यकर्ता अनुश्री मंडल ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस के राज में पश्चिम बंगाल की दुर्दशा हो गई है।”

भाजपा कार्यकर्ता रश्मि दिव्या ने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक लागू होने से महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसलिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

भाजपा कार्यकर्ता अंजू ने कहा, “हमारे शहर में प्रधानमंत्री आ रहे हैं। हमें बहुत अच्छा लग रहा है। महिला आरक्षण बिल हम लोगों के लिए बेहतरीन साबित होगा।”

भाजपा कार्यकर्ता निर्मला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत उम्मीद है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

यह भी पढ़े: टीएमसी के पापों का घड़ा अब भर चुका, 4 मई के बाद बंगाल विकास के नए युग में प्रवेश करेगा : पीएम मोदी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles