Saturday, May 23, 2026

भाजपा ने नीतीश और बिहार की जनता को ठगा: तेजस्वी यादव

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने को लेकर कहा कि यह तो होना ही था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता और नीतीश कुमार, दोनों को ठगा है।

तेजस्वी यादव ने कहा, “नीतीश कुमार का राज्यसभा जाने का निर्णय दबाव में लिया गया है। हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि अगर एनडीए सत्ता में आई तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर रहने नहीं दिया जाएगा। आज वही बात साबित हुआ है।”

भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता के साथ-साथ नीतीश कुमार को भी ठगने का काम किया है। चुनाव में उन लोगों ने जो धनतंत्र और मशीन तंत्र लगाया था, बिहार की महिला मतदाताओं को ठगा है। महिलाओं को चुनाव के समय 10 हजार रुपये दिया गया था और कहा गया था कि और 1.90 लाख रुपए बाद में दिया जाएगा। अब वह कब मिलेगा, पता नहीं।

उन्होंने कहा, “इसी तरह बिजली की दरों को लेकर भी ठगा गया। 125 यूनिट फ्री बिजली के वादे के बाद बिजली महंगी कर दी गई। कुल मिलाकर यह ठगों की सरकार है। बिहार में सबसे महंगी बिजली है। जो अपनों को ठग सकता है, बिहार की जनता की क्या हालत होगी।”

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि होगी। बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता कब्जा करने में जुटी है।

नए मुख्यमंत्री बनने को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो अभी नहीं कहा जा सकता। इतना तय है कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। बिहार में शिक्षा, किसान, बेरोजगारी को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। जब सरकार स्थायी तौर पर नहीं रहेगी, तो कहां से विकास होगा। उन्होंने बताया कि केरल में भी प्रचार करने जाएंगे। वहां तीन सीटों पर राजद चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढ़े: कुवैत: हमले में एक भारतीय कर्मी की मौत, राजदूत परमिता त्रिपाठी मॉर्चरी पहुंचकर अधिकारियों से मिलीं

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles