तिरहुत न्यूज़ डेस्क (बिहार)। मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया मोड़ आ गया है. गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने आरोपी एएसआई का शव बरामद किया है.
दरभंगा रेंज के डीआईजी मनोज तिवारी ने एएसआई चंद्रमोहन सिंह का शव मिलने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनकी मौत कैसे हुई है. शव मिलने की इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है.

