Sunday, May 5, 2024

जिले के दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित 

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पूर्वी चम्पारण जिले में पहले चरण के लिए दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत में हुए चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। पहले चरण के लिए पूर्वी चंपारण के चकिया और रक्सौल नगर परिषद एंव सुगौली नगर पंचायत के लिए मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों के पदों के लिए पिछले 18 दिसंबर को होए मतदान की मतगणना मुंशी सिंह महाविद्यालय केन्द्र मोतिहारी में मंगलवार को शांति पूर्ण सम्पन्न हो चुका है। परिणाम इस प्रकार हैं:

चकिया मगर परिषद:
चकिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर पवन कुमार निर्वाचित हुए हैं। इन्होंने ने अपने प्रतिद्वंद्वी राधेश्याम प्रसाद को 2471 मतों से पराजित किया है। पवन कुमार को 8034 मत मिले है जबकि राधेश्याम प्रसाद को 5563 मतों से संतोष करना पड़ा है। उप मुख्य पार्षद पद पर सुभाष कुमार निर्वाचित हुए है। श्री कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजीव कुमार सिंह को 2729 मतों से पराजित किया है।

रक्सौल नगर परिषद:
रक्सौल नगर परिषद के मुख्य  पार्षद पद पर ध्रुव पति देवी विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बबिता सिंह को 312 मतों से पराजित किया है। ध्रुव पति देवी को 4460 मत प्राप्त हुए हैं, और बबिता सिंह को 4148 मत मिले हैं। उपमुख्य पार्षद पद पर पुष्पा देवी ने कब्जा जमाया है। पुष्पा देवी को 6940 मत और उनकी प्रतिद्वंदी रुखसाना प्रवीन को 3627 मत ही प्राप्त हुए हैं।

सुगौली नगर पंचायत:
वही सुगौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर नसरीन अली ने परचम लहराया है। इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मंजु देवी को 1237 वोटों से शिकस्त दी है। नसरीन को जहां 4145 मत मिले वही मंजु देवी मात्र 2908 मत ही बटोर पाई। इधर उपमुख्य पार्षद पद सरिता देवी काबिज हुई हैं। उन्होंने ने अपने प्रतिद्वंद्वी बेबिनाज को 1184 मतों से पराजित किया है।

जिला मुख्यालय मोतिहारी सहित जिला के अन्य निकायों में द्वितीय चरण में मतदान होना बाकी है। प्रत्याशी पूरे जोर-शोर से अपने अपने वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 28 दिसंबर को होना है जिसकी मतगणना 30 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles