Saturday, April 27, 2024

कुंडवा चैनपुर के पुजारी सुरेश मस्तान को अज्ञात बाइक सवार ने मारी गोली, मौके पर ही पुजारी की मौत

तिरहुत ब्यूरो (ढाका)। पूर्वी चंपारण जिला के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के पुजारी सुरेश सिंह उर्फ सुरेश मस्तान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक से आए अपराधियों ने मंदिर में आराम कर रहे सुरेश सिंह के सिर में गोली मारी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि सुरेश मस्तान कुंडवा चैनपुर के रहने वाले थे और रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर के पुजारी थे। गुरुवार की दोपहर सुरेश मस्तान मंदिर में ही आराम कर रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनके सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने से सुरेश मस्तान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जा में लेने का प्रयास किया, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण घटनास्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि सुरेश मस्तान की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles