Saturday, April 27, 2024

ढाका नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित, जनता ने सभापति की कुर्सी इम्तेयाज अख्तर को सौंपा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। ढाका:(एसएनबी)
ढाका नगर परिषद के सभापति, उपसभापति, एंव 25 वार्डों के पार्षद पड़ हेतु हुए चुनाव का परिणाम आगया है। जीते हुए प्रत्याशियों के चेहरों पर मुस्कुराहट है तो जीत से पीछे रह गए प्रत्याशियों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। जनता के आशीर्वाद से ढाका नगर के सभापति की कुर्सी पर मो इम्तेयाज अख्तर बिराजमान हुए हैं। वहीं उप सभापति पद पर साजिद अनवर ने कब्जा जमाया है। विदित हो कि सभापति पद के लिए इम्तेयाज अख्तर ने 4250 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनवर फारूकी को 1003 मत से प्रराजित कर दिया है। अनवर को 3247 मत प्राप्त हुये। वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए साजिद अनवर 4128 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मोहम्मद सन्नाउल्लाह खान को 1044 मतों से पराजित किया। सन्नउल्लाह को 3084 मत प्राप्त हुये। वहीं ढाका नगर परिषद वार्ड संख्या 01 राजेपुर से देवलक्ष्मी देवी 660 मत प्राप्त कर राम विनोद पंडित को 366 मत से पराजित किया। 02 सुनीता देवी 265 मत मिले जबकि रंजु देवी को 218 मत मिले। वार्ड 03 से जरीना खातुन को 518 वहीं नईमा खातुन को 370 मत मिले। वार्ड 04 से जमशैद आलम को 477 तो मोहम्मद रेयाजुदीन को 338 मत मिले। वार्ड 05 से सुन्दरी देवी को 312 मिले तो जाकिर हुसैन को 265, वार्ड 06 से आसिफ को 262 तो महफुज आलम को 196, वार्ड 07 अफरोज बेगम को 353 तो रूबी बेगम को 323, वार्ड 08 से आशा देवी को 499 तो मंजु देवी को 495, वार्ड 09 से साहिदा खातुन को 477 तो कुरैशा खातुन को 135, वार्ड 10 से मेहरून नेशा 494 तो कृष्णा देवी को 267, वार्ड 11 से सिहासन देवी 635 तो सुनीता देवी को 369, वार्ड 12 से देवा कुमार को 389 तो गौरीशंकर महतो को 248, वार्ड 13 से रहीमा खातुन 217 तो नाजिम हुसैन को 210, वार्ड 14 से इम्तेयाज आलम 321 तो हुस्नेआरा खातुन 172, वार्ड 15 से आबदा खातुन 534 तो बईदा खातुन 371, वार्ड 16 से मेहरून नेशा 411 तो गजाला प्रवीण 329, वार्ड 17 से 542 तो विनोद कुमार राम को 135, वार्ड 18 से नुरैन अंसारी 465 तो नरगिस बेगम 334, वार्ड 19 से समीना बेगम से 571 तो रूखसाना खातुन 338, वार्ड 20 से रूअफजा खातुन 322 तो सायदा खातुन 312, वार्ड 21 से रामउदेश साह 598 तो सुनील कुमार प्रसाद 463, वार्ड 22 से शाहजहां खातुन 309 तो आदर्श देवी 237, वार्ड 23 से मोहम्मद ओबैदुल्लाह 170 तो मोजिबुर्रहमान को 163, वार्ड 24 से अमतुन नेशा 137 तो अब्दुल कादीर असद 93, वार्ड 25 से अंजुम आरा को 630 तो कलीमा खातुन ने 466 मत प्राप्त किये।

यह भी पढ़े: ओवैसी का फडणवीस पर पलटवार, पूछा – ”गोडसे और आप्टे की औलाद कौन हैं?

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles