Tuesday, May 7, 2024

बिहार में पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, आत्महत्या की आशंका

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक पेड़ से लटकता युवक और युवती का शव बरामद किया। पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने सरसर गांव से युवक-युवती का शव बरामद किया है। दोनों की पहचान हो गई है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के विरोध के कारण वे शादी नहीं कर पा रहे थे।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मुफस्सिल थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर गांव में बैठक भी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि लड़की के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे, इस कारण शादी नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़े: मोहन यादव ने उज्जैन में रात बिता कर मिथक तोड़ा

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles