Tuesday, September 24, 2024

राष्ट्रपति चुनाव: बिहार पहुंचीं एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, भाजपा नेताओं ने किया स्वाग

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर भाजपा के नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई नेता पहले ही पहुंच गए थे।

राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू हवाईअड्डे से बाहर निकलने के बाद वे पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

यहां उनके स्वागत के लिए स्थानीय कलाकार भी स्थानीय वेशभूषा में सज-धज कर आए थे। आदिवासी वेशभूषा में भी कलाकारों ने द्रौपदी मुर्मू का बिहार की धरती पर अपने परम्परागत नृत्यों से स्वागत किया।

मुर्मू इसके बाद एनडीए घटक दल के नेताओं की बैठक में शामिल होंगी। इस बैठक में जदयू के नेता भी शामिल रहेंगे। जदयू पहले ही मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने शुरू किया पार्टी का सदस्यता अभियान

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles