Sunday, November 22, 2026

बिहार ने ‘जंगलराज’ से निवेश तक का तय किया सफर, पीएम मोदी की टिप्पणी का भाजपा ने किया समर्थन

तिरहुत न्यूज़ डेस्क (बिहार)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मृत्युंजय तिवारी ने कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी की वह टिप्पणी, जिसमें उन्होंने पिछली सरकार के कथित घोटालों की तुलना मौजूदा निवेश के माहौल से की है, भी शामिल है। इसके साथ ही, नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव की टिप्पणी और राजद कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम मोदी और एनडीए नेताओं के पोस्टर फाड़े जाने के मामले भी शामिल हैं।

भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पिछली सरकारों के घोटालों की जानकारी सबको है। उन्‍होंने सवाल किया कि पहले बिहार की क्‍या छवि थी, किस बात की चर्चा होती थी? उन्‍होंने बताया कि हर रोज घोटाला होता था और प्रदेश में अराजकता के माहौल को देखते हुए ही जंगलराज कहा जाता था।

उन्‍होंने कहा कि साल 2005 के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शिल्‍पकार के रूप में बिहार को सजाया-संवारा है। नीतीश कुमार के विकास लक्ष्य को गति देने के लिए सीएम सम्राट चौधरी बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। आज बिहार देश-दुनिया में नई ऊंचाइयों पर जाने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को लगभग 34 हजार करोड़ की ज्‍यादा की राशि की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया। हर क्षेत्र में डबल इंजन सरकार विकास कर रही है। सम्राट चौधरी के प्रयास से निवेश हो रहे हैं, उद्योगपति कारोबार करने के लिए आ रहे हैं। जनता सब देख रही है तो ऐसे में पिछली सरकार और वर्तमान सरकार में तुलना करेगी। इसलिए पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब बिहार में घोटालों की चर्चा होती थी, आज निवेश और रोजगार वाली सरकार है।

भाजपा नेता ने ‘नीतीश सेतु’ के नामकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर कहा, “जनता पहले ही तेजस्वी यादव की राजनीति को नकार चुकी है। उन्हें विधानसभा में इसका करारा जवाब मिल चुका है। अगर उनका यही रवैया रहा और वे नकारात्मक राजनीति करते रहे, तो उन्हें दोबारा विधानसभा में कदम रखने का मौका भी नहीं मिलेगा। बिहार को एक बड़ी सौगात मिली है। उन्हें ‘डबल इंजन’ सरकार को धन्यवाद देना चाहिए, जो विकास के लिए काम कर रही है। उन्हें आभार जताना चाहिए, क्योंकि उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के लोगों को भी इस पुल से फायदा होगा। ऐसा लगता है कि तेजस्वी यादव को विकास से ही परहेज है। उन्हें कोई वास्तविक काम करने में दिलचस्पी नहीं है, फिर भी वे चर्चा में बने रहना चाहते हैं।” भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर सेतु का नामकरण करने पर तेजस्‍वी यादव को परेशानी हो रही है। जो काम करेगा, उसी का नाम होगा। आप विकास के रास्‍ते में बाधक नहीं बन सकते हैं। पुल के उद्घाटन के बाद जिस तरह से राजद समर्थकों ने उपद्रव मचाया और एनडीए नेताओं के पोस्‍टर-बैनर फाड़े। इससे पता चलता है कि वे आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग हैं। इसमें अगर सुधार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles