Tuesday, June 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पर नकवी ने कसा तंज, कहा- ‘वे हाथ में संविधान, जेब में गालियों की डिक्शनरी रखते हैं’

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पार्टी समेत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे हाथ में संविधान और जेब में गालियों की डिक्शनरी रखते हैं।

भाजपा नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब रविवार को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से रैली की गई। इस रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से आपत्तिजनक नारे लगाए गए।

नई दिल्ली में बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि इन 11 वर्षों में उन्होंने प्रधानमंत्री को बहुत कुछ कहा है और मुझे नहीं लगता कि कोई शब्द बचा है। वे हाथ में संविधान लेकर घूमते हैं, लेकिन जेब में गालियों की डिक्शनरी रखते हैं। वे गालियां देते रहेंगे और जनता उनका सूपड़ा साफ करती रहेगी।

भाजपा ने रविवार को अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है।

नितिन नबीन को लेकर भाजपा नेता नकवी ने कहा कि पीएम मोदी हों या भाजपा का नेतृत्व हो, उनकी नजर भले ही आसमान की ऊंचाइयों पर हो, लेकिन नजरिया जमीन पर ही रहता है। इसलिए भाजपा का अध्यक्ष परिवार के आंगन से नहीं, बल्कि परिश्रम के अखाड़े से निकलता है। आखिरी पायदान पर खड़ा कार्यकर्ता भी आगे जाकर लीड कर सकता है, यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ेगी।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से देश में हर कोई खुश है। युवा खुश हैं, बुजुर्ग खुश हैं, और हर वर्ग के लोग खुश हैं।

उन्होंने नितिन नबीन की तारीफ करते हुए कहा कि एक कर्मठ, जुझारू और समर्पित कार्यकर्ता, युवा, ऊर्जावान एवं परिश्रमी नेतृत्व के साथ-साथ समृद्ध संगठनात्मक अनुभव तथा विधायक एवं मंत्री के रूप में प्रभावशाली कार्यकाल हमेशा से प्रशंसनीय रहा है।

यह भी पढ़े: नितिन नबीन ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया : संजय झा

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles