Tuesday, June 2, 2026

नितिन नबीन ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया : संजय झा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। जदयू सांसद संजय झा ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि उन्हें जब भी कोई जिम्मेदारी मिली, उन्होंने बेहतरीन काम किया।

दिल्ली में बातचीत के दौरान जदयू सांसद ने कहा कि वह युवा हैं, पांच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार में कई अहम मंत्री पद संभाल चुके हैं। जब भी उन्हें कोई जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने बेहतरीन काम किया। बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ने के अलावा गठबंधन का काम करना, उनका महत्वपूर्ण रोल रहा है। खुशी की बात है कि वे बिहार से हैं। वह पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं। यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है कि बिहार का कोई व्यक्ति भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को बिहार में जो जीत मिली है, वह नेतृत्व की तरफ से एक बड़ा इनाम और देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। नितिन नबीन 45 साल के हैं और एक युवा नेता को यह मौका देकर भाजपा नेतृत्व ने पूरे देश के युवाओं का सम्मान किया है। पूरे देश के युवाओं में उत्साह की लहर है। 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को सशक्त बनाना जरूरी है और भाजपा ने यह कदम उठाया है।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं नितिन नबीन को दिल से बधाई देती हूं और इस फैसले के लिए केंद्रीय नेतृत्व की भी तहे दिल से तारीफ करती हूं। नितिन नबीन के पास संगठन और प्रशासन का बहुत ज्यादा अनुभव है और मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा और भाजपा और भी ताकतवर बनेगी।

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आपके विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हम सभी पूर्ण निष्ठा के साथ प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़े: राज्यसभा में चर्चाः चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में मुख्य न्यायधीश को शामिल किया जाए

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles