Saturday, October 5, 2024

बिहार: वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व क्षेत्र (वीटीआर) से सटे मानपुर वन कार्यालय के समीप गन्ने के खेत से एक बाध का शव बरामद किया गया है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान हैं। वीटीआर के वन संरक्षक हेमकांत राय ने गुरुवार को बताया कि मानपुर थाना क्षेत्र के चकरसन गांव के समीप गन्ने के खेत से बुधवार को एक बाघ का शव बरामद किया गया है।

चकरासन गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को लेकर मानसरोवर झील के पास चराने के लिए ले गए थे, जहां गन्ने के खेत में बाघ के शव को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों की दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

वन संरक्षक राय ने बताया कि प्रथम ²ष्टया दो बाघों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बाघ के मौत की आशंका है। मृत बाघ के अगले पैर और सिर पर जख्म के निशान पाए गए हैं। बाघ का उम्र चार साल बताया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दो बाघों के संघर्ष के साक्ष्य मिले हैं, क्योंकि खेत में गन्ने की फसल को भी क्षति पहुंची है।

उन्होंने कहा कि दूसरे बाघ की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने संभवना जताते हुए कहा कि संघर्ष में हो सकता है, दूसरा बाघ भी जख्मी हो।

उन्होंने कहा कि मृत बाघ का बेसरा जांच के लिए भेजा गया है तथा पोस्टमार्टम भी करवाई गई है। इन रिपोटरे के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि वन कर्मचारियों की गश्त तेज कर दी गई है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles