Monday, May 6, 2024

पूर्वी चंपारण नगर निकाय चुनाव में हुए 66.33 प्रतिशत मतदान, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। पूर्वी चंपारण में हुए नगर निकाय चुनाव में 66.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्वी चंपारण के रक्सौल, चकिया नगर परिषद और सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में आज मतदान हुआ। सुबह में मतदान की प्रक्रिया ठंड और कोहरे की वजह से धीमी रही। इन सब के बावजूद पुरुष और महिला मतदाताओं में मतदान का जोश दिखा। आज के चुनाव को लेकर 66.33 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 को लेकर एमएस कॉलेज मोतिहारी में बने स्ट्रॉन्ग रूम सह मतगणना स्थल पर जमा हो रहे ईवीएम काउंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने वहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ईवीएम को प्रॉपर कागजात के साथ जमा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया, रक्सौल, सुगौली प्रखंड में शांतिपूर्ण ढंग से नगर पालिका चुनाव संपन्न हो गया है।

मतदान के उपरांत पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटीका सुरक्षित रखने के लिए एमएस कॉलेज, मोतिहारी में बनाए गए वज्रगृह सह मतगणना केंद्र में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाए जा रहे हैं।

स्ट्रॉन्ग रूम -सह- मतगणना स्थल की निगरानी लगातार सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

आज 18 दिसंबर के मतदान की मतगणना 20 दिसंबर को होगी।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles