Sunday, May 5, 2024

2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 7 चरण में होंगे मतदान, 4 जून को नतीजे, आदर्श आचार संहिता लागू

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव को लेकर पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा किया है। इस बार देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराया जाएगा।

देश भर में 7 चरण में होंगे मतदान:
पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवें चरण का मतदान 01 जून को होगा। वही 4 जून को काउंटिंग होगी।

वही झारखंड में चौथे चरण में मतदान होगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने देश के मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौतियों भरा होता है लेकिन हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। राजनीतिक दलों के एडवाइजरी जारी की गयी है।

1.5 करोड़ चुनाव कर्मी और 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे। देश में 97 करोड़ वोटर हैं। लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। 12 राज्यों में महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है। 1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस बार के चुनाव में 88.5 लाख दिव्यांग वोटर और 48 हजार ट्रांसजेडर वोटर हैं। वही 18 से 19 साल के 1.84 वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं है। चुनाव आयोग के समक्ष चार बड़ी चुनौती धन, बल, बाहुबल और अफवाह। जिससे निपटा जाएगा। हमने पूरी तैयारी कर ली है। टीवी और सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। चुनाव में कम से कम पेपर का इस्तेमाल होगा।

19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।

बिहार की 40 सीटों पर इन चरणों में होंगे मतदान:
पहला चरण: 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई।
दूसरा चरण: 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका।
तीसरा चरण: 7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया।
चौथा चरण: 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर।
पांचवा चरण: 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर।
छठा चरण: 25 मई को वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, महाराजगंज, सीवान। सातवां और अंतिम चरण: 01जून को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद में मतदान होगा।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles