Thursday, March 28, 2024

UP विधानसभा चुनाव 2022: : भाजपा ने जारी की पांचवी सूची, दिल्ली में यूपी कोर ग्रुप की बैठक जारी

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पांचवी सूची को जारी कर दिया है। सोमवार को जारी अपनी पांचवी सूची में भाजपा ने सिर्फ एक उम्मीदवार के नाम का ही एलान किया है। इस बीच पांचवें, छठे और सातवें चरण के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी चल रही है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश को लेकर भाजपा की 5वीं सूची के बारे में बयान जारी करते हुए बताया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए ठाकुरद्वारा सीट से अजय प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाने के प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दे दी है। आपको बता दें कि इस सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा अब तक 196 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है।

इस एलान के बीच भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ समेत उत्तर प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप नेताओं की मौजूदगी में बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी बैठक चल रही है।

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के लिए घमासान शुरू हो चुका है। राज्य में 7 चरणों में 10, 14, 20, 23 और 27 फरवरी एवं 3 और 7 मार्च को मतदान होना है। नतीजों की घोषणा 10 मार्च को होगी।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles