Thursday, March 28, 2024

एक शाम नीतीश के नाम मुशायरे में उमड़ा श्रोताओं का सैलाब, इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में हुआ दर्ज

तिरहुत डेस्क (ढाका): (अब्दुल मोबीन)। एक शाम नीतीश कुमार के नाम से ढाका की ऐतिहासिक सरजमी पर शुक्रवार को अखिल भारतीय मुशायरा सह कवि सम्मेलन का खूबसूरत और सफल आयोजन विधान पार्षद जदयू डॉक्टर खालिद अनवर द्वारा किया गया। इस मुशायरा व कवि सम्मेलन का आरंभ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विकास मंत्री श्ररवण कुमार, विधायिका शालिनी मिश्रा, एमएलसी रामेश्वर महतो, एमएलसी खालिद अनवर द्वारा संयुक्त रूप से शमा रौशन कर किया गया।

मुशायरे के आयोजक एवं संरक्षक एमएलसी खालिद अनवर द्वारा उक्त सभी नेताओं को बुके एंव शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जदयू संसदीय बोर्ड के उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि खालिद अनवर ने मुशायरा के माध्यम से लोगों के दिलों को जोड़ने का सराहनीय काम किया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार सद्भावना के प्रतीक हैं और आज इस मुशायरे से कवियों एंव कवियित्रियों के शेरों के माध्यम से आपसी भाई चारे का यह सन्देश बिहार से आगे बढ़ कर दिल्ली पहुंचेगा।

नीतीश के देश जोड़ो अभियान में यह मुशायरे के संदेश का भी योगदान होगा। मुशायरे के प्रथम सेशन का संचालन असदुर रहमान तैमी ने किया। मुशायरे की बाजापता शुरुआत प्रसिद्ध कवि शंकर कैमुरी के हम्द और नतिया कलाम से हुई। उसके बाद नेपाल से आए शायर फैयाज फैजी ने लोगों का दिल जीता, अलिम वाजिद, जमील अख्तर शफीक, शायरा फलक सुल्तानपुरी, जफर हबीबी, और हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने भी लोगों को तालियां बटोरी, वहीं अपूर्व गौरव ने लोगों की अंतरात्मा को झकझोरा, प्रताप शोमवंशी के बाद शम्भु शेखर ने हास्य कविता से लोगों को खूब हंसाया, समंदर पार से आए अजीज नबिल और मजीद देवबन्दी ने अपनी आला शायरी से समा बांधा तो गीतकार शकील आज़मी ने अपने प्रसिद्ध शेर- परों को खोल ज़माना उड़ान देखता है, जमीन पर बैठकर क्या आसमान देखता है, से श्रोताओं में जान फूंका, वहीं अंकिता सिंह की दिलकश आवाज पर लोगों ने खूब दाद दिए।

संपत सरल ने भी लोगों को अपना दीवाना बनाया और अंत में वह नीली नीली आंखों वाली निकाह फिल्म की खूबसूरत आवाज, दिलकश अंदाज और बेहतरीन अदाकारी वाली सलमा आगा ने दिल के अरमान आंसुओं, वाली गीत गाए जिससे श्रोताओं ने खूब सराहा। मुशायरे का सफल संचालन अबरार काशिफ ने किया। मुशायरे के संरक्षक विधान पार्षद डॉ खालिद अनवर ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रोताओं, रजाकारों, समिति सदस्यों, और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। विदित हो कि मुशायरे के सफल आयोजन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी डॉक्टर खालिद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया है।

यह भी पढ़े: भारी बारिश: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के 11 गांवों में रेड अलर्ट

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles