Friday, June 6, 2025

तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : दिलीप जायसवाल

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा की एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के प्रभारी मंत्रियों से संगठन और सरकार के कार्यों की रिपोर्ट ली गई। बैठक में यह तय किया गया कि संगठन को और अधिक धारदार बनाने की दिशा में प्रभारी मंत्री महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष, खासकर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने हाल ही में पीएमसीएच और एसकेएमसीएच में हुई घटनाओं पर तेजस्वी के बयानों को दुर्भावनापूर्ण करार दिया। जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार ने इन घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की है। दोषियों को निलंबित कर दिया गया है और जल्द ही ट्रायल के माध्यम से सजा भी दी जाएगी। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना अत्यंत दुखद है, लेकिन सरकार पूरी गंभीरता से चिंतित है और कार्रवाई कर रही है।

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राजद नेता को अपराध पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। बिहार में जो आपराधिक संस्कृति फैली है, वह राजद शासन के दौरान ही उपजी है। राक्षसी संस्कारों की नींव खुद तेजस्वी के दल ने डाली थी। अब वही फल दे रही है। यह जांच का विषय है कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले कौन हैं।

तेजस्वी यादव की ओर से लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर एक भी मामला साबित हो जाए तो हम मान लेंगे, लेकिन निराधार आरोप लगाने से सच्चाई नहीं बदलती। कोई भी आरोप लगाने से पहले साक्ष्य पेश करना चाहिए। वर्तमान सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। तेजस्वी यादव द्वारा आईएएस ठाकुर पर लगाए गए आरोपों पर जायसवाल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर आरोप लगाने मात्र से कुछ सिद्ध नहीं होता। मैं स्वयं इस मामले को देखूंगा कि वास्तविकता क्या है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई हक नहीं है। जो राक्षसी संस्कृति उन्होंने दी, वही आज बिहार में फल-फूल रही है। हमारी सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी “मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती, उन्हें इलाज की जरूरत है”।

जाति जनगणना पर तेजस्वी यादव की आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की लोकप्रियता से जलते हैं। जब जनगणना नहीं हो रही थी तब भी बोल रहे थे, और जब हो रही है तब भी सवाल उठा रहे हैं। यह केवल राजनीतिक स्टंट है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में न संस्कार है, न सोच। बचपन से लेकर अब तक वह ‘पप्पू’ ही बने हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाना उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। उनकी मानसिक जांच होनी चाहिए। उन्हें पाकिस्तान भेज देना चाहिए, ताकि वहां जाकर खुद देख सकें कि असलियत क्या है।

यह भी पढ़े: कर्नाटक : बेंगलुरु भगदड़ पर बोले प्रियांक खड़गे, सरकार ने इस मामले में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles