Thursday, September 19, 2024

यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने दतिया पहुंचकर पीतांबरा पीठ में की पूजा

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से मध्य प्रदेश के दतिया पहुंची, जहां उन्होंने तांत्रिक पीठ पीतांबरा पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मंदिर में प्रवेश को लेकर पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। बताया गया है कि, प्रिंयका गांधी शुक्रवार की दोपहर को ललितपुर से दतिया पहुंची। वे सलवार-सूट पहने थीं और सिर पर ओढ़नी डाले हुए मंदिर में पहुंची और पूजा अर्चना की। प्रिंयका के इस दतिया प्रवास और मंदिर में पूजा अर्चना को कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पीतांबरा पीठ के परिसर में प्रवेश को लेकर कांग्रेस के नेताओं की पुलिस के जवानों से भी बहस हुई और धक्का मुक्की की भी नौबत आ गई।

बताया गया है कि प्रियंका गांधी जब मंदिर पहुंची तो पट बंद हो चुके थे और उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा। प्रियंका जब मंदिर के अंदर थीं, तब अन्य दर्शनार्थियों को रेाक दिया गया। इस वजह से मंदिर के भीतर और बाहर दोनों जगह भीड़ जमा हो गई।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles