Saturday, May 10, 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने लोकसभा के विशेष सत्र का किया सत्रावसान

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 सितंबर से बुलाए गए लोकसभा के विशेष सत्र (तेरहवें सत्र) का सत्रावसान कर दिया है। लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर बुधवार, 27 सितंबर को बयान जारी कर बताया, “लोकसभा ने अपना तेरहवां सत्र 18 सितंबर, 2023 को शुरू किया था, राष्ट्रपति द्वारा 26 सितंबर 2023 को उसका सत्रावसान कर दिया गया है।”

सत्रावसान का अर्थ राष्ट्रपति द्वारा किए गए आदेश द्वारा सदन के सत्र को समाप्त करना होता है। सामान्य तौर पर सदन के स्पीकर या पीठासीन अधिकारी द्वारा सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद कुछ दिनों के भीतर राष्ट्रपति सत्र की औपचारिक समाप्ति अर्थात सत्रावसान के लिए एक अधिसूचना जारी करते हैं।

आपको बता दें कि, संसद का यह विशेष सत्र, जिसे लोकसभा के संदर्भ में सरकार ने वर्तमान लोकसभा का तेरहवां सत्र कहा था, की शुरुआत 18 सितंबर को हुई थी और पांच दिन तक चलने के बाद इसका समापन 22 सितंबर को होना था। लेकिन, महिला आरक्षण बिल पारित होने और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एवं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही को एक दिन पहले 21 सितंबर को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके सत्रावसान को राष्ट्रपति ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़े: राजद के एमएलए ने अपनी ही पार्टी के एमपी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles