Saturday, October 5, 2024

बिहार: समस्तीपुर में ‘पैक्स’ अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का पता ननहीं चल पाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि चकथात (पूर्व ) पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो बुधवार की शाम अपने घर से निकले थे और देर रात घर नहीं लौटे थे। रात में परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

गुरुवार को इनका शव गांव के ही कुछ दूरी से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम ²ष्टया अपराधियों ने इनकी गला रेतकर हत्या की है।

मृतक खैरा गांव में ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक भी थे। पैक्स अध्यक्ष विजय का शव उनके सीएसपी के निकट ही ग्रामीणों ने गुरुवार की अहले सुबह देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शहरियार अख्तर ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मृतक की मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बरामद की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। तहकीकात के लिए डॉग स्कॉवड को भी बुलाया गया है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles