Sunday, September 22, 2024

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिस अधिकारी ने मारी गोली

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। एक चौंकाने वाली घटना में एक पुलिस अधिकारी ने झारसुगुड़ा जिले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी दी। घटना रविवार को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के गांधी चौक के पास हुई। पुलिस अधिकारी ने दास पर तब गोली चलाई, जब वह एक उद्घाटन समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

गंभीर रूप से घायल मंत्री को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे के इलाज के लिए उन्हें भुवनेश्वर ले जाया जा सकता है।

ब्रजराजनगर उप मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गुप्तेश्वर भोई ने कहा कि पुलिस के एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर अचानक अपने रिवाल्वर से गोली चला दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने फहराया तिरंगा

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles