(अब्दुल मोबीन)। आजकल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में समाधान यात्रा कर रहे हैं। बिहार के 38 जिलों में से 18 जिलों में यह समाधान यात्रा पहुंचेगी और नीतीश कुमार सीधे लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानेंगे और फिर उनका समाधान निकालेंगे। 5 जनवरी 2023 को शुरा है यह समाधान यात्रा 7 फरवरी 2023 तक चलेगा। 5 जनवरी को पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकि नगर से शुरू हुआ यह समाधान यात्रा 6 जनवरी को सीतामढ़ी होते हुए शिवहर पहुंचा। शिवहर पहुंचकर नीतीश कुमार ने इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब शिवहर के छात्रों को इंजीनियरिंग के लिए अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। नीतीश कुमार ने शिवहर जिला स्थित पिपराही प्रखंड के शेख बसहिया गांव के वार्ड संख्या-11 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में समेकित बाल विकास परियोजना, पिपराही, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, स्मार्ट प्रीपेड मीटर आदि विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान महिलाओं, ग्रामीणों एवं दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
समाधान यात्रा का उद्देश्य:
नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तीन मुख्य उद्देश्य हैं: पहला राज सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के धरातल की वास्तविक स्थिति को जानेंगे, दूसरा यह कि चिन्हित समूहों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं को जानने की कोशिश करेंगे। और तीसरा यह कि जिला स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। यानी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि कोई कमी कोताही बढ़ती गई है तो वह क्यों, कैसे और किसने बरती, और जन समस्याओं का समाधान कैसे हो।
मुख्यमंत्री के इस समाधान यात्रा सबसे बड़ी खूबी यह है के इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगे बल्कि सीधे तौर पर लोगों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
समाधान यात्रा का शेड्यूल:
5 जनवरी को पश्चिमी चंपारण के बाल्मीकि नगर से शुरू हुआ यह समाधान यात्रा 6 जनवरी को सीतामढ़ी शिवहर, 7 जनवरी को वैशाली, 8 जनवरी को सिवान, 9 जनवरी को छपरा, 11 जनवरी को मधुबनी, 12 जनवरी को दरभंगा, जनवरी को सुपौल, 18 जनवरी को सहरसा, 19 को अररिया, 20 जनवरी को किशनगंज, 21 जनवरी को कटिहार, 22 जनवरी को खगड़िया, 28 जनवरी को बांका और 29 जनवरी को मुंगेर लखीसराय और शेखपुरा पहुंचेगा।
इस समाधान यात्रा के बाद नीतीश कुमार केंद्रीय राजनीति को लेकर देश यात्रा पर निकलने का संकेत दे चुके हैं। अब इस समाधान यात्रा से सरकार द्वारा राज्य स्तरीय किन-किन योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सकेगा, कितने जन समस्याओं का समाधान हो सकेगा, और समीक्षा बैठकों के बाद क्या-क्या सुधरेगा यह तो देखने वाली बात होगी। बहर हाल आम जनता को इतनी खुशी तो जरूर होगी कि उनका मुख्यमंत्री उनसे रूबरू हो रहा है। यह अलग बात है कि विपक्ष यानी भाजपा वाले नीतीश के इस समाधान यात्रा को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। खैर कटाक्ष करना विपक्ष का काम है, विपक्ष का कटाक्ष ही सत्ताधारी पक्ष को सियासत की उलझी हुई पगडंडियों में भी सही दिशा में चलने और लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का सबक सिखाता है