Sunday, September 22, 2024

बिहार: नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, तेजस्वी डिप्टी सीएम

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। जनता दल-यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश और तेजस्वी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश ने महागठबंधन विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद मंगलवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इससे पहले नीतीश ने एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महागठबंधन को सात दलों के 164 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

भाजपा से अलग होकर नीतीश कुमार ने सात दलों के ‘महागठबंधन’ के साथ जाने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़े: बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार, दे सकते हैं इस्तीफा!

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles