Friday, October 18, 2024

विधानसभा चुनाव: नड्डा का हमला, कहा-सपा शासन में माफिया बाहुबली दन-दनाते थे

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा और कहा कि सपा शासन में यूपी में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे। लेकिन अखिलेश ने आंखों में पट्टी बांध रखी थी। योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया-बाहुबली जेल में बंद हैं।

नड्डा आज देवरिया जिले के रुद्रपुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद के समर्थन में रुद्रपुर के सतासी राज इंटर कालेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश के शासनकाल में रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर गोलियां चलाई गईं। उन आतंकवादियों को जवाब देना है। कहा कि योगी जी ने यूपी से माफियाराज समाप्त किया, गुंडाराज समाप्त किया और देशद्रोहियों को जेल में डाला। हमने तय किया है कि देवबंद , मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासन में यूपी में करीब 200 दंगे हुए। पिछले 5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है। सपा सरकार कैराना से लोग पलायन कर गए। वो कहते हैं आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं है। अयोध्या व वाराणसी में बम ब्लास्ट हुए थे। मुख्यमंत्री मुकदमे वापस लिए और आतंकियों को छोड़ दिया। अखिलेश रक्षक नहीं, भक्षक हैं। आतंकवादियों की रक्षा करने वाले हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार आई तो अखलिेश यादव आतंकियों की रक्षा करेंगे।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया राज खत्म कर आर्थिक स्थिति सुधारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सातवें से दूसरे स्थान पर खड़ा किया। योगी ने गुंडाराज समाप्त किया। देवबंद, मेरठ, कानपुर बहराइच आदि जगहों पर एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर खुलेगा। कहा कि विधायक हमारा माध्यम है, देश और देवरिया की तस्वीर बदलने आए हैं। आपकी अंगुली में बहुत ताकत है।

नड्डा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो निशान दो विधान का विरोध किया। मोदी की सरकार आई अनुच्छेद 370 हटाई गई। मोदी के नेतृत्व में तीन तलाक का कानून समाप्त हुआ। यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान में नहीं है। यह होता है वोट का कमाल। कहा कि पहले भी दिवाली आती थी अयोध्या में दिवाली क्यों नहीं मनती थी। जय श्री राम का नारा सदियों से लग रहा है। मोदी की सरकार बनी तो मंदिर की राह आसान हुई। मंदिर बन रहा है। यह अंतर, अंगुली की ताकत का है। आज भव्य तरीके से मूर्ति विसर्जन भी होता है और पूजा भी होती है।

कहा कि कोरोना आया तो मोदी ने महिलाओं के खाते में 500 रुपये पहुंचा रहे हैं। किसानों को दो- दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पांच साल पहले जब यूपी में आया था तो बिजली नहीं थी। आज घरों को बिजली पहुंच रही है। 2.5 करोड़ घरों में बिजली पहुंचाने का काम किया। मोदी ने कंडा (गोइठा) से निजात दिलाई, रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। 50 करोड़ लोगों को इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। गंभीर बीमारियों से इलाज के लिए सरकार सहायता दे रही है। 11 करोड़ इज्जत घर बनवा कर महिलाओं को सुविधा दी।

कांग्रेस पर वार करते हुए नड्डा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी कहते हैं यूपी के भइए.बिहार के भइए..इनको पंजाब में घुसने मत देना और प्रियंका गांधी तालियां बजाती हैं। फैसला आपको करना है।

कहा कि मोदी का अलग से और योगी का अलग से राशन गरीबों को दिया गया। यह डबल इंजन की सरकार है। उप्र में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में एम्स की सुरक्षा। 60 लाख नौकरियां देना तय किया है। 1.56 करोड़ घर बनेंगे।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles