Saturday, June 14, 2025

कोविड 19: एक दिन में संक्रमण से देश में 9 मौतें, महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने जान गंवाई

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट ने जानलेवा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार मौतें हो रही हैं। शनिवार को भारत में सिर्फ एक दिन में ही नए वैरिएंट के कारण 9 मौतें दर्ज हुईं। महाराष्ट्र में 4 और केरल में 3 लोगों ने पिछले 24 घंटे में कोविड के कारण जान गंवाई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह 8 बजे नए आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 9 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में मरने वालों में एक 79 वर्षीय शुगर के मरीज, एक 85 वर्षीय बुजुर्ग जिनकी किडनी में समस्या थी, और 55 व 34 वर्ष के दो अन्य संक्रमित शामिल हैं। सभी की तबीयत पहले से खराब बताई गई थी।

राजस्थान में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला की संक्रमण के चलते मौत हुई, जबकि तमिलनाडु में 73 वर्षीय एक बुजुर्ग, जो पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे थे, उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए मामले सामने आए। सबसे ज्यादा कर्नाटक में 132 केस दर्ज किए गए। उसके अलावा गुजरात में 79 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं। केरल में 54, मध्य प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 12, सिक्किम में 11, हरियाणा में 9, छत्तीसगढ़ में 8, राजस्थान में 7, असम में 6, बिहार में 5, मणिपुर में 3, ओडिशा-त्रिपुरा और गोवा में दो-दो, झारखंड और उत्तराखंड में एक-एक कोविड केस मिला।

संक्रमण के नए मामलों के बाद केरल में नए वैरिएंट के कुल केस 2109 हो चुके हैं। गुजरात में 1437 एक्टिव मामले हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 747, दिल्ली में 672, महाराष्ट्र में 613, कर्नाटक में 527, उत्तर प्रदेश में 248 और तमिलनाडु में 232 एक्टिव केस हैं। राजस्थान में 180 और आंध्र प्रदेश में 102 मामले हैं।

यह भी पढ़े: सिंगापुर मालवाहक जहाज मामला : आईसीजी, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर दिया ऑपरेशन को अंजाम

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles