Sunday, September 22, 2024

“नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” के नारे के साथ चंपारण पहुंचे कांग्रेस पदयात्री, ढाका वासियों ने किया जोरदार स्वागत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह एंव कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसियों का भारत जोड़ो पदयात्रा रविवार को शिवहर से चल कर पूर्वी चंपारण पहुंचा। पूर्वी चंपारण के कांग्रेस जिलध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक मनोज सिंह और प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी ढाका मो0 इमतेयाज अख्तर सहित सम्पूर्ण जिला कांग्रेस ने देवापुर घाट पर भारत जोड़ो पदयात्रियों के जत्थे का फूलमालाओं के साथ शानदार स्वागत किया। बिहार में यह भारत जोड़ो पदयात्रा बांका के मंदेर पर्वत से शुरू हुआ, और 1200 की मी की दूरी तय करके यह पदयात्रा पूर्वी चंपारण के ढाका में पहुंचा जहां चंपारण आगमन पर जनता ने भी सड़क किनारे कतारबद्ध होकर इस यात्रा में शामिल लोगों को गुलाब भेंट किया। वहीं भंडार चौक पर कांग्रेस नेता अफरोज आलम, सहित हजारों लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

देवापुर घाट से यह पदयात्रा ढाका पहुंचा जहां पूर्व विधायक ढाका फैसल रहमान ने अपने आवास पर इन पदयात्रियों का पुरजोश स्वागत किया। ढाका गांधी चौक पर इन पदयात्रियों ने एक नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश भारत में धार्मिक नफरत की सियासत को मोहब्बत में बदलना है, 2014 से लेकर आज तक भाजपा ने हर महाज पर देश को कमजोर किया है। वहीं कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि हिन्दू, मुस्लिम सिख ईसाई सभी भाजपा की नफरत के शिकार हैं, आज देश सिसक रहा है, जनता को होश में आने कि जरुरत है ताकि दम तोड़ती भाईचारगी और धूमिल होती गंगा यमुना संस्कृति को फिर से जिंदा किया जा सके।

इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल विधायक संतोष मिश्रा, विधायक आनंद शंकर, बिहार राज्य मंत्री आफाक आलम, आकाश सिंह, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री बिहार अवधेश सिंह, बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास, जीप अध्यक्ष पति गप्पु राय, जिला अध्यक्ष मोतिहारी शैलेंद्र शुक्ला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा आदि ने नुकड्ड सभा को संबोधित किया, और नुकड्ड सभा का समापन प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी ढाका मो0 इम्तेयाज अख्तर के संबोधन के साथ हुआ। पदयात्रा का स्वागत करने वालों में आनंद कुमार सिंह, सैफुल्लाह उर्फ बरकत खान, आदर्श सरीम, अनवर आलम, बंटी चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष विटू यादव, पिन्टू खान, पटना ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष डा. आशुतोष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर, उमाशंकर यादव, विन्देश्वरी सिंह, अहमद खान, ओसैदुर्र रहमान, रामप्रिय मिश्र, मो. जुनैद, मो. काजीम, रंजीत झा, सुमीत रंजन, ब्रजमोहन सिह सहित कई नेता शामिल रहे।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles