Thursday, September 19, 2024

गुजरात विधानसभा चुनाव: 100 सीटों पर नए उम्मीदवार उतारेगी BJP

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कम से कम सौ नए चेहरों को मैदान में उतारेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने मंगलवार को हिम्मतनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में यह जानकारी दी। पेज प्रेसिडेंट (पन्ना प्रमुख) कार्ड वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “सौ नए चेहरे होंगे, जो 2022 के आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में पुराने चेहरों की जगह लेंगे। यहां बैठे मौजूदा विधायकों को इस संदेश को व्यक्तिगत रूप से लेने की जरूरत नहीं है।”

पाटिल ने आगे कहा, “कोई भी मुझसे टिकट के लिए संपर्क ना करें, क्योंकि यह फैसला हाई कमान ने लिया है और अगर कोई असंतुष्ट है, तो उसे दिल्ली जाना चाहिए।”

साथ ही उन्होंने कहा, “भगवा पार्टी में कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और किसी को भी इसे कम नहीं आंकना चाहिए। अगर हमें कार्यकर्ताओं से कोई शिकायत मिलती है, तो उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कार्यकर्ताओं की मांगें और प्रस्तावों को पूरा किया जाना चाहिए।”

बता दें, हाल ही में पार्टी हाईकमान ने गुजरात सरकार में पूरे मंत्रिमंडल को बदल दिया था। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित सभी मंत्री और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को भी हटा दिया गया था।

गुजरात राज्य विधानसभा में 182 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से भगवा पार्टी के पास 112 सीटें, विपक्षी कांग्रेस के पास 65 सीटें, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के पास 2 सीटें और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास एक सीट है। अकेले निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी थे, जो कांग्रेस के टिकट से अगला चुनाव लड़ेंगे, जबकि एक सीट खाली है।

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles