Thursday, May 15, 2025

बिहार : पूर्णिया पुलिस लाइन में सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव बरामद

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस लाइन के सरकारी आवास से सोमवार को सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पूर्णिया पुलिस बल में तैनात राजीव कुमार पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी पूनम कुमारी का शव सीलिंग फैन में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका का पति राजीव कुमार फिलहाल पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात है।

बताया जाता है कि मृतका की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसे तीन साल और डेढ़ साल के दो बच्चे हैं। घटना के कारण के बारे में मृतका के पति फिलहाल कुछ नहीं बता रहा। बताया जा रहा है कि पति जब अपने घर पहुंचा तब पत्नी का लटकता शव देखा। तत्काल पत्नी को नीचे उतारा और आनन- फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्णिया मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़े: बिहार को बदहाल कर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी जापान में करा रहें हैं जग-हंसाई : विजय सिन्हा

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles