Tuesday, September 24, 2024

बिहार: मधुबनी में टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, 4 की मौत

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। बिहार के मधुबनी जिले के अररिया संग्राम सहायक थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार के बाइक और साइकिल में टक्कर से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की देर रात कुछ लोग एक कार पर सवार होकर सुपौल से दरभंगा लौट रहे थे। इसी दौरान अररिया संग्राम थाना इलाके के मौवाही गांव के पास कार का टायर फट गया और अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार पहले एक बाइक और एक साइकिल को ठोकर मारते हुए पलट गई।

अररिया संग्राम के थाना प्रभारी बलवंत कुमार ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो और साइकिल पर सवार एक व्यक्ति सहित कार पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर लगे विशाल अशोक स्तंभ का किया अनावरण

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles