Sunday, September 22, 2024

बिहार: सीएम पद की शपथ लेने से पहले नीतीश ने की लालू प्रसाद से फोन पर बात

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, लेफ्ट और अन्य दलों के समर्थन से आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नीतीश कुमार ने फोन पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार ने लालू यादव को फोन कर बिहार के तमाम राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी देने के साथ ही उन्हें भविष्य में उठाए जाने वाले कुछ राजनीतिक कदमों के बारे में भी जानकारी दी।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य कारणों की वजह से लालू यादव पटना में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन वो अपनी बेटी एवं राज्य सभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली आवास से बैठकर ही बिहार की राजनीति में इस बड़े बदलाव की कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।

सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ दिनों में लालू यादव ने लगातार तेजस्वी से बात की और उन्हें राजनीतिक मोलभाव और नई सरकार के गठन के बारे में गाइड करते रहे।

मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार ने भी बुधवार को दिल्ली में बैठे लालू यादव से बात कर उन्हें तमाम राजनीतिक हालात और सरकार गठन की जानकारी दी।

यह भी पढ़े: प्रियंका गांधी फिर से कोविड-19 पॉजिटिव हुई

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles