तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। शिवहर सांसद रमा देवी द्वारा ढाका को पाकिस्तान बताया जाने के विरुद्ध बहुजन क्रांति मोर्चा की तरफ से ढका व्यापार मंडल में सोमवार को धरना दिया गया। विदित हो कि शिवहर सांसद रमा देवी बिहार के कुढ़नी विधान सभा में चुनाव प्रचार के दौरान ढाका को पाकिस्तान कह दिया था, जिसको लेकर ढाका ही नहीं बल्कि बिहार स्तर पर सियासी घमासान मचा। सांसद के उसी बयान से आक्रोशित बहुजन क्रांति मोर्चा ने आज ढाका व्यापार मंडल परिसर में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक बबलू यादव ने कहा कि सांसद रमा देवी ने ढाका को पाकिस्तान बताकर ढाका की साढ़े तीन लाख जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि सांसद ने संविधान के आर्टिकल 21 का घोर उल्लंघन किया है, प्रशासन उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा बाध्य होकर बहुजन क्रांति मोर्चा लगातार चरण बध आंदोलन करेगा। धरने का संचालन डॉक्टर कासिम अंसारी ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार यादव, लालबाबू सिंह, अशोक कुमार, इंदल पासवान, सरोज पासवान, मिथुन यादव, हामिद जफर, मो0 असगर आदि उपस्थित रहे।