Friday, September 20, 2024

अमित शाह आज से 2 दिवसीय हिमाचल दौरे पर, करेंगे 6 रैलियां

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। शाह आज से 2 दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह की 1 और 2 नवंबर को 6 रैलियां होने वाली हैं।

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा एक बार फिर अपनी सत्ता को कायम रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 11.30 बजे भटियात, 1.30 बजे करसोग और 3.20 बजे कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे।

वहीं जानकारी के अनुसार अमित शाह 2 नवंबर को धर्मशाला, नादौन और नालागढ़ में भी 3 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव पर मंथन करेंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को 68 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: दिल्ली: नरेला फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत, 3 को बचाया गया

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles