तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। कभी हां कभी न के सस्पेंस से पर्दा हटाते हुए आखिरकार बिहार नगर निकाय चुनाव का वह दिन आ ही गया जिसका बिहार वासियों और मुख्य रूप से प्रत्याशियों को बड़े ही उत्सुकता से प्रतीक्षा थी। बिहार नगर निकाय का चुनाव के पहले चरण का मतदान आज रविवार को होने जा रहा है। रविवार सुबह 7 बजे से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान होने जा रहा है।
बिहार निकाय चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव 18 दिसम्बर की शाम तक समाप्त हो जाएगा और नतीजों की घोषणा 20 दिसंबर को होने वाली है।
वहीं दूसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर को होने वाला है और नितिजे 30 दिसंबर तक आएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में पारदर्शिता के लिए तमाम जरूरी कवायद पूरे कर लिए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तमाम बूथों पर किए गए हैं।
बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों की इंडो नेपाल बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है।