Sunday, September 22, 2024

उत्तर प्रदेश: श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी को घर वापस लेकर पहुंची नोएडा पुलिस

तिरहुत डेस्क (नई दिल्ली)। श्रीकांत त्यागी के लिए लगातार दबिश दे रही नोएडा पुलिस की टीम को आज सफलता हाथ लगी गई। श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह ही नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की थी। पुलिस को शक था कि श्रीकांत त्यागी नंबर बदल-बदल कर अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा है और उसकी पत्नी को भी काफी हद तक उसके ठिकानों की जानकारी है। इसीलिए नोएडा पुलिस में दोबारा श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर आज सुबह से ही उससे पूछताछ शुरू कर दी थी। इस पूछताछ का फायदा यह निकला की श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद उसे नोएडा पुलिस मेरठ से नोएडा लेकर आ रही है, यहां आज नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह प्रेस वार्ता कर श्रीकांत के बारे में मीडिया से बातचीत करेंगे।

श्रीकांत की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी को वापस लेकर उसके घर पहुंची। सूत्रों की मानें तो आज सुबह पत्नी के हिरासत में लिए जाने के बाद श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग लगा था।

यह भी पढ़े: RJD ने कहा, नीतीश के बीजेपी से नाता तोड़ने पर जेडी-यू से हाथ मिलाने को तैयार पार्टी

Related Articles

Stay Connected

7,268FansLike
10FollowersFollow

Latest Articles